राजकुमार राव का नाम उन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है जो अपने किरदार के साथ कोई समझौता नहीं करते। हाल ही में वो 'राब्ता' में नजर आए थे जिसमें उनका लुक काबिल-ए-तारीफ था। वहीं अब वो अपनी वेब सीरीज 'बोस' के लिए कड़ी मेहनत करने में जुट गए हैं।
जहां फिल्म 'ट्रैप्ड' के लिए उन्होंने अपना वजन कम किया था वहीं इस सीरीज के लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ा लिया है। इसके लिए वो दो महीने से मशक्कत कर रहे हैं। इतना ही नहीं हंसल मेहता के डायरेक्शन में बन रही 'बोस' वो आधे गंजे नजर आएंगे।
राजकुमार ने आईएएनएस न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा, 'मैंने 11 किलो वजन बढ़ा लिया है। मैंने अपनी डाइट से दस गुना ज्यादा खाना शुरू कर दिया है।'
उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है जो उनके हालिया किरदारों की है। पहली 'बहन होगी तेरी', दूसरी 'ट्रैप्ड' और तीसरी 'बोस' की तस्वीर है। इस सीरीज में हंसल सुभाष चंद्र बोस की जिंदगी और उनके परिश्रम को दिखाएंगे।
Building a character. Nothing gives me more high than the process of exploring someone else's life on screen 🙏🏻 pic.twitter.com/diLW4rODvk— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) July 5, 2017