फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील शेट्टी के साथ काम करेंगी अमिताभ की फिटनेस ट्रेनर, साइन किया शो

Fri, 21 Apr 2017 07:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, वृंदा मेहता
विज्ञापन
महानायक अमिताभ बच्चन की फिटनेस ट्रेनर वृंदा मेहता जल्द ही टीवी पर डेब्यू करेंगी। वृंदा को सुनील शेट्टी के नए रियलिटी शो 'इंडिया असली चैंपियन... है दम' के लिए साइन किया गया है। शो प्रतियोगियों की शारीरिक और मानसिक धीरज को परखेगा।
विज्ञापन


वृंदा ने अमिताभ बच्चन के साथ 11 सालों तक काम किया है। इसके अलावा वृंदा डायरेक्टर करण जौहर, फराह खान, एक्टर अभिषेक बच्चन, एक्ट्रेस माधुरी दिक्षीत नेने, श्रीदेवी, तबु और ट्विंकल खन्ना की भी फिटनेस ट्रेनर रह चुकी हैं। शो के बारे में बात करते हुए वृंदा ने कहा, 'मैं छोटे पर्दे पर इस शो के साथ डेब्यू कर के काफी खुश हूं। शो काफी अच्छा है और कंटेस्टेंट अपने गोल को लेकर फोकस्ड हैं।' वृंदा शो में प्रतियोगियों के फिटनेस पर काम करेंगी।

ये भी पढ़ें- 'बच्चों को स्कूलों में सिखाएं वेस्ट मैनेजमेंट': अमिताभ बच्चन

सुनील शेट्टी के साथ काम करने पर वृंदा ने कहा, 'उनके साथ काम करना मेरे लिए खुशी की बात है। मैं शो को लेकर काफी उत्साहित हूं।' ये शो जल्द ही टीवी पर आएगा। सुनील शेट्टी का ये दूसरा रियलिटी शो है। इससे पहले वह 'इंडियाज बिग्गेस्ट लूजर' को होस्ट कर चुके हैं। ये शो भी फिटनेस पर आधारित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- FlashBack: जब अमिताभ के पीछे पड़ गई सनकी फैन...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें