फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को 'स्टार' नहीं मानते राजकुमार राव, अगले साल शुरू करेंगे 'स्त्री 2' की शूटिंग

Thu, 20 Sep 2018 10:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राजकुमार राव
विज्ञापन

राजकुमार राव के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। एक बाद एक हिट दे रहे राजकुमार राव की हालिया रिलीज 'स्त्री' ने अभी तक 100 करोड़ की कमाई पूरी कर ली है। हालांकि वो खुद को बॉलीवुड 'स्टार' नहीं मानते। फिल्म की सफलता से खुश राजकुमार ने कहा कि 'मैं अभी स्टारडम के बारे में नहीं सोचता। मुझे काम करना पसंद है और मैं अपने काम से प्यार करता हूं। यही चीज है जो मैं करना चाहता हूं।'

विज्ञापन


राजकुमार राव ने आगे कहा कि 'मैं दबाव में काम नहीं कर सकता। स्टारडम जैसी चीजें दबाव बढ़ाती हैं। मेरा काम है फिल्में करना। इसमें मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं।' फिल्म 'स्त्री' के अंत को देखकर कयास लगाए जा रहे थे कि इसका सीक्वल आएगा। ऐसे में जब राजकुमार राव से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'हम निश्चित तौर पर 'स्त्री' के सीक्वल पर गौर कर रहे हैं। अगले साल की शुरुआत में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।'

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म का बजट केवल 20 करोड़ रुपये है। 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 'स्त्री' इस साल की 9वीं फिल्म है। फिल्म की कहानी मध्य प्रदेश के एक छोटे गांव के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी का लब्बोलुआब यह है कि एक महिला की आत्मा है। जो सिर्फ पुरुषों को निशाना बनाती है। उनके घर का दरवाजा खटखटाती है और फिर उन्हें साथ ले जाती है। 
विज्ञापन


'स्त्री' को 1500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान 'मर्द को दर्द होगा' टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। जो अपने आप में अनोखा है। फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें