फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानें कब सामने आएगा राजकुमार राव की फिल्म का फर्स्ट लुक?

Mon, 06 Jul 2026 03:56 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sourav Ganguly Biopic: राजकुमार राव स्टारर ‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ के फर्स्ट लुक को लेकर नई जानकारी सामने आई है। जानिए क्या है वो जानकारी…
विज्ञापन
राजकुमार राव और सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बायोपिक है। घोषणा के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। अब फिल्म के फर्स्ट लुक को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है।

सौरव गांगुली के जन्मदिन पर आ सकता है फिल्म का फर्स्ट लुक

विज्ञापन

टाइम्स नाउ के मुताबिक, प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' का पहला लुक जारी किया जाने वाला है। यह मंगलवार 8 जुलाई को सौरव गांगुली के जन्मदिन के मौके पर ही जारी किया जा सकता है।

फिल्म की शूटिंग इस साल अप्रैल में शुरू हुई थी और तेजी से चल रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा करते हैं और आने वाले समय में रिलीज के लिए कोई बड़ी तारीख तय करते हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन अब सबकी नजरें 8 जुलाई पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में राजकुमार राव ने शुरू की थी शूटिंग
इससे पहले अप्रैल में राजकुमार राव ने फिल्म की शूटिंग शुरू करने की जानकारी साझा की थी। एक्टर ने सोशल मीडिया पर सेट से पहली झलक शेयर करके शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी। इंस्टाग्राम पर राजकुमार ने दो तस्वीरें पोस्ट कीं।




पहली तस्वीर में फिल्म का क्लैपबोर्ड था जिस पर फिल्म का टाइटल 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' लिखा था, जबकि दूसरी तस्वीर में कोलकाता के ईडन गार्डन्स का मशहूर 'सौरव गांगुली स्टैंड' दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें