रिलीज डेट की हुई घोषणा
जी हां, आपने एकदम सही सुना, स्त्री के मेकर्स ने फैंस को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है और फिल्म स्त्री के अगले सीक्वल का ऐलान किया है। खबर है कि 'स्त्री' एक बार फिर सिनेमाघरों में लौटने वाली है। फिल्म का सीक्वल कब आएगा, इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया गया है। गौरतलब है कि फिल्म स्त्री में मेकर्स ने ऑडियंस को पूरी तरह कंफ्यूज कर दिया था, उनके मन में ऐसे सवाल खड़े कर दिए थे, जिसका उत्तर मिल पाना फिल्म में संभव नहीं था।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अब मेकर्स ने इसी को देखते हुए मेकर्स ने अगले पार्ट की घोषणा की है। ज्यादा इंतजार ना करवाते हुए आपको इस सीक्वल के रिलीज डेट भी बता देते हैं। फिल्म मेकर्स ने जानकारी दी फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल यानी कि अगस्त 2024 में आएगा। इस फिल्म के पार्ट 2 में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना ही एक बार फिर से नजर आने वाले हैं और दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं।
Ajay Devgn: बेटे युग पर अजय देवगन ने लुटाया बेइंतहा प्यार, तस्वीरें देख गदगद हुए फैंस
सोशल मीडिया पर मिल रहा प्यार
आपको बता दें कि उधर, सीक्वल की घोषणा होने के बाद लोगों में एक बार फिर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी और उनकी हॉरर-कॉमेडी को बड़े पर्दे पर देखने की उत्सुकता बनी हुई है। सोशल मीडिया पर इस जानकारी के वायरल होने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'हमें जिस स्त्री का इंतजार था, वह आ गई।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि 2024 तक इंतजार नहीं हो रहा। फिल्म को 2023 में ही रिलीज कर दो।