फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajkumar Rao: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में लीड रोल करने वाले थे राजकुमार राव, इस वजह से बनते-बनते रह गई बात

Sun, 13 Nov 2022 11:01 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राजकुमार राव ने  खुलासा किया कि वह अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर का हिस्सा थे। इस दौरान उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि ये रोल उनको कैसे मिला। 
 
विज्ञापन
राजकुमार राव - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकुमार राव हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। वह भी लीक से हटकर और ज्यादातर कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में कॉमेडियन जाकिर खान ने राजकुमार राव से बातचीत की। इस दौरान अभिनेता ने  खुलासा किया कि वह अनुराग कश्यप की कल्ट क्लासिक फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर का हिस्सा थे। इस दौरान उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि ये रोल उनको कैसे मिला। 

विज्ञापन


राजकुमार राव ने बताया, 'फिल्म लव सेक्स और धोखा देखने के बाद अनुराग कश्यप ने मुझे फोन किया और कहा कि मैं एक फिल्म बना रहा हूं, आकर मुझसे मिलो। जब मैं उनसे मिला तो तब सिर्फ एक कहानी का ढांचा था। उस समय उन्होंने जो कहानी सुनाई वह फैसल खान (नवाजुद्दीन) बनाम शमशाद आलम (राजकुमार) थी। इसके बाद नवाज और मैं वासेपुर गए। तब मेरे पास एक छोटा टेप रिकॉर्डर था, जिसे मैं वहां लोगों की बातें रिकॉर्ड करता था'।

इसे भी पढ़ें- 32 Years Of Aashiqui: इस वजह से आशिकी के पोस्टर में छिपाया गया था सितारों का चेहरा, कुमार सानू ने किया खुलासा
विज्ञापन


इसके बाद अनुराग कश्यप ने फिल्म की स्क्रिप्ट लिखनी शुरू की। राजकुमार राव ने आगे बताया, '3-4 महीने बाद जब अनुराग सर एकबार फिर मुझसे से मिले तो उन्होंने बताया कि तुम्हारी भूमिका छोटी सी हो गई है। लेकिन मैंने कहा कोई बात नहीं सर। तब उन्होंने कहा कि क्या तुम अब भी ये रोल करना चाहोगे। तब मैंने उनसे कहा बिल्कुल, मुझे आपके साथ काम करने का मौका मिल रहा है। और मेरे लिए ये खुशी की बात है कि मैंने वो रोल निभाया'।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Salman Khan: 'मैंने प्यार किया' के लिए सलमान खान नहीं थे पहली पसंद, स्क्रीन टेस्ट में फेल हो गए थे अभिनेता

बता दें कि अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर दो भागों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तिग्मांशु धूलिया, ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी और पीयूष मिश्रा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। फिल्म में कई अभिनेताओं की छोटी भूमिकाएं भी थीं, जिनमें राजकुमार के अलावा जयदीप अहलावत, पंकज त्रिपाठी, विनीत कुमार सिंह, रीमा सेन, जमील खान, विपिन शर्मा और जीशान कादरी भी थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें