फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्तियाज अली की फिल्म से बाहर हुए शाहिद कपूर, अब ये एक्टर निभाएगा किरदार

Sun, 27 May 2018 03:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shahid kapoor - फोटो : instagram
विज्ञापन

'जब वी मेट' जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले इम्तियाज अली के नए प्रोजेक्ट का सभी इंतजार करते हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि शाहिद कपूर जल्द ही फिर से इम्तियाज के साथ काम करने वाले हैं। हालांकि अब बॉलीवुड के गलियारों से सामने आ रहीं ताजा खबरों की मानें तो दर्शकों को इस डायरेक्टर-एक्टर की जोड़ी को दोबारा साथ देखने के लिए कुछ दिन का इंतजार और करना होगा।

विज्ञापन


खबरों की मानें शाहिद कपूर ने इम्तियाज अली की नई फिल्म से किनारा करने का फैसला लिया है। शाहिद कपूर के इस फैसले से दोनों के रिश्तों पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा है। दोनों ने भविष्य में साथ काम करने की उम्मीद जताई है।

बताया जा रहा है कि राजकुमार राव, शाहिद कपूर वाला किरदार निभाएंगे। सुनने में यह भी आ रहा है कि इम्तियाज अली अब अपनी स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव करेंगे ताकि फिल्म का किरदार राजकुमार राव की पर्सनालिटी पर सूट करे। अगर राजकुमार राव की आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो जल्द ही ‘मेंटल है क्या’, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ और ‘फन्ने खां’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें