फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर लॉन्च पर पिता को याद कर भावुक हुए राजकुमार, 'मेड इन चाइना' इवेंट में मां को भी याद किया

Wed, 18 Sep 2019 05:12 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
मेड इन चाइना का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन

राजकुमार राव और मौनी रॉय स्टारर फिल्म "मेड इन चाइना" के ट्रेलर रिलीज मौके पर बुधवार को यहां मुंबई में कुछ देर के लिए माहौल बहुत ही भावुक हो गया है। फिल्म के हीरो राजकुमार राव के पिता का हाल ही में देहांत हुआ है। उनके बारे में जिक्र छिड़ने पर राजकुमार राव ने कहा कि पिता और उससे पहले मां के देहांत के समय भी वह शूटिंग में ही व्यस्त थे और उनके माता-पिता जहां भी होंगे, जरूर उन पर गर्व कर रहे होंगे क्योंकि उन दोनों का सपना अपने बेटे को अभिनेता बनते देखना ही रहा।

विज्ञापन

मेड इन चाइना का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
ट्रेलर लॉन्च के वक्त फिल्म के कलाकारों से लेकर निर्माताओं तक सभी से कई सवाल हुए। पर एक सवाल ऐसा हुआ जिसने फिल्म के लीड कलाकार यानी राजकुमार राव को भावुक कर दिया। राजकुमार ने कहा, " कोई नहीं भुला पाता है यह सब। यह एक ऐसा नुकसान है जो ज़िंदगी भर आपके ही साथ रहेगा। तीन साल पहले जब मेरी मां का निधन हुआ तो मैं न्यूटन के लिए शूटिंग कर रहा था। मां के अंतिम संस्कार के अगले दिन ही मैं शूटिंग करने पहुंच गया । इस बार भी मैं रूही अफज़ा की शूटिंग कर रहा था और पिता जी चल बसे। फिर मैं एक ही दिन में वापस आ गया क्योंकि मुझे पता है कि मेरे माता पिता मुझ पर बहुत गर्व करते हैं। वह हमेशा से मुझे एक एक्टर बनते देखना चाहते थे। जब इस फिल्म का ट्रेलर तैयार हो रहा था तो मेरे पिता अस्पताल में थे। मैने फिल्म के निर्माता दिनेश विजन से निवेदन किया कि क्या मैं उन्हें ट्रेलर पहले दिखा सकता हूं क्योंकि सभी डॉक्टर आशंका जता चुके थे। दीनू ने फिर ट्रेलर का लिंक भेज दिया और मैने अपने पिता के जाने से पहले उनको ट्रेलर दिखा दिया। मैं इस बात से बेहद खुश हुआ। मुझे मुझे यकीन है कि वह जहां भी हैं मेरी फिल्म भी जरूर देखेंगे।" 
विज्ञापन

मेड इन चाइना का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
राजकुमार राव के पिता सत्यपाल यादव का निधन 5 सितंबर को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में हुआ था। वह राजस्व विभाग में काम किया करते थे। फिल्म मेड इन चाइना में राजकुमार और मौनी के अलावा गजराज राव, अमायरा दस्तूर, बोमन ईरानी, परेश रावल और अन्य कई उम्दा कलाकार हैं। मिखिल मुशले के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन ने किया है।

पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने Selfie को दिया नया नाम, सोशल मीडिया यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें