12 जून को रिलीज की कतार में लगी राजकुमार राव की फिल्म छलांग अब शायद सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीट पर रिलीज होगी। इस बार में इसके निर्माता अभी कुछ नहीं कह रहे हैं। लेकिन अमिताभ बच्चन और विक्रम गोखले की फिल्म को दोबारा रिलीज करने की बजाय इसकी निर्माता कंपनी टी सीरीज ने प्राइम वीडियो को दे दिया है। सूत्र बताते हैं कि अगला नंबर अब छलांग का लग सकता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि फिल्म छलांग की सिनेमाघरों में कायदे की ओपनिंग कोरोना काल के बाद के समय में लग पाना अब मुश्किल है। इसमें बड़ा दोष खुद राजकुमार राव का भी है।