फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हम फांसी क्यों नहीं दे रहे?' कसाब को सजा दिलाने के लिए संघर्ष करते दिखे राजकुमार राव; 'प्रहार' का टीजर जारी

Thu, 25 Jun 2026 08:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prahaar Teaser Release: राजकुमार राव एक बार फिर वकील उज्जवल निकम पर आधारित फिल्म 'प्रहार' में नजर आने वाले हैं। आज इसका टीजर रिलीज हो गया है। आइए जानते हैं इसमें क्या खास है?
विज्ञापन
प्रहार - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार’ का टीजर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म 2008 के मुंबई के 26/11 के हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें राजकुमार राव ने वकील उज्जवल निकम का किरदार निभाया है। उज्जवल निकम वही वकील हैं, जिन्होंने आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी दिलाने के लिए लंबा संघर्ष किया था।
विज्ञापन

प्रहार - फोटो : यूट्यूब
टीजर में क्या है?
एक मिनट 53 सेकंड के टीजर में दिखाया गया है कि राजकुमार राव वकील उज्जवल निकम की भूमिका में हैं। वह कोर्ट में 26/11 हमले के आरोपी अजमल कसाब को फांसी दिलाने के लिए हर मुम्किन कोशिश करते हैं। इस दौरान वह अपनी मजबूत दलीलें रखते हैं। वह अदालत से कहते हैं कि जब अजमल कसाब के हमला करते हुए फोटो और वीडियो सबके सामने हैं, तो उसे फांसी देने में देर क्यों हो रही है?

प्रहार - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
टीजर में राजकुमार राव दमदार रोल में नजर आए हैं। उनके अलावा टीजर में अभिनेत्री वामिका गब्बी की झलक दिखी है। इसमें जयदीप अहलावत भी दमदार रोल में नजर आए हैं। यह फिल्म 7 अगस्त 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन

प्रहार - फोटो : यूट्यूब
सौरव गांगुली की बायोपिक भी करेंगे राजकुमार राव
इससे पहले राजकुमार राव ने मुंबई के वकील शाहिद आजमी का किरदार निभाया था। शाहिद उन लोगों का केस लड़ते थे, जो फर्जी केस में जेल में डाले जाते थे। राजकुमार राव पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए वह क्रिकेट सीख रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें