यूजर्स ने किए कमेंट
जॉन अब्राहम की तरफ से शेयर किया गया यह वीडियो फैंस को बहुत ज्यादा अच्छा नहीं लगा। उन्होंने इस वीडियो की कमियां गिना दीं। एक यूजर ने लिखा 'कितना खराब एआई है'। एक और यूजर ने लिखा 'बॉलीवुड को फिल्में खराब करने का नया तरीका मिल गया है और वह है एआई।' तीसरे यूजर ने लिखा 'भाई बस वीएफएक्स बढ़िया रखना, हॉलीवुड वाला फालतू लगेगा।'
\
'फोर्स 3' को लेकर क्या बोले जॉन?
इस बीच, एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'फोर्स 3' के बारे में बात की। उन्होंने कहा ''फोर्स' हमेशा से एक ऐसी फ्रेंचाइजी रही है जिस पर मुझे गहरा भरोसा रहा है। मेरे लिए इसकी खासियत यह है कि इसमें एक खास तरह का दम-खम और मजबूत पहचान है, जिससे दर्शक वर्षों से जुड़े रहे हैं। 'फोर्स 3' के साथ हम उस विरासत को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ा रहे हैं।'