फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HIT-The First Case: सान्या मल्होत्रा ने खत्म की अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग, इस साउथ फिल्म की रीमेक में कर रहीं है काम

Mon, 18 Apr 2022 03:01 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
HIT The First Case - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'हिट - द फर्स्ट केस' की शूटिंग पूरी कर ली है। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि 'हिट- द फर्स्ट केस' 2020 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म 'हिट' का हिंदी रीमेक है। जिसका निर्देशन डॉ शैलेश कोलानू द्वारा किया गया था।

पिछले साल शुरू हुई थी शूटिंग

विज्ञापन

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा ने पिछले साल सितंबर में 'हिट - द फर्स्ट केस' की शूटिंग शुरू की थी। इस फिल्म में एक पुलिस वाले की कहानी बताई गई है, जो एक लापता महिला की तलाश में जुट जाता है। फिल्म के शूट रैप की घोषणा करते हुए, सान्या मल्होत्रा ने सेट से आखिरी दिन की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में राजकुमार राव और फिल्म के बाकी कलाकारों व क्रू को केक के साथ जश्न मनाते देखा जा सकता है।
किस बारे में है फिल्म 'हिट'!
तेलुगू फिल्म 'हिट- द फर्स्ट केम' में हिट (HIT) शब्द का मतलब होमिसाइड इंटरवेंशन टीम है। मूल फिल्म में विश्वक सेन और रूहानी शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। वहीं हिंदी रीमेक में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा के साथ भूषण कुमार, दिल राजू, कृष्ण कुमार और कुलदीप राठौर इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें