फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prahaar: आगे बढ़ी राजकुमार राव अभिनीत ‘प्रहार’ की रिलीज डेट, अब इस दिन थिएटर्स में होगी रिलीज

Thu, 13 Aug 2026 01:55 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prahaar: राजकुमार राव की आने वाली फिल्म ‘प्रहार’ की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। जानिए अब कब रिलीज होगी फिल्म। 

विज्ञापन
फिल्म 'प्रहार' में राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@ rajkummar_rao
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता राजुकमार राव अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रहार' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया है। साथ ही इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस की गई थी। लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। 

क्या है फिल्म की कहानी? 

विज्ञापन

'प्रहार' में वकील उज्जवन निकम की कहानी दिखाई गई है। उन्होंने 2008 के 26/11 हमले के आरोपी अजमल कसाब को फांसी दिलाने के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने राजकुमार राव की तारीफ की है।

प्रहार - फोटो : यूट्यूब

कब रिलीज होगी फिल्म? 
फिल्म प्रहार की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। पहले ये फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 16 अक्टूबर कर दी गई है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘अब होगा जस्टिस का ‘प्रहार’।’

विज्ञापन

प्रहार - फोटो : यूट्यूब
फिल्म 'प्रहार' के बारे में 
दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित, अविनाश अरुण धवारे द्वारा निर्देशित यह फिल्म उज्ज्वल निकम की अनकही कहानी को बड़े पर्दे पर लाती है। फिल्म में राजकुमार राव के अलावा वामिका गब्बी, सिकंदर खेर और जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- Rhea Chakraborty: ‘द ट्रेटर्स 2’ में रिया चक्रवर्ती के जेल जाने पर क्या बोलीं मल्लिका? यूजर्स ने लगाई क्लास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें