सेलेब्स और फैंस ने लुटाया प्यार
फरहान ने फैंस से यह भी पूछा कि क्या वे अंदाजा लगा सकते हैं कि ये स्टोरीबोर्ड फिल्म के किस सीन के हैं। उन्होंने लोगों से कमेंट करके जवाब देने को कहा। पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट कर फिल्म की सराहना की। प्रोड्यूसर जोया अख्तर, सिद्धांत चतुर्वेदी, श्रेया धनवंतरी, दिव्येंदु, अदिति देव शर्मा जैसे सितारों ने पोस्ट पर प्यार बरसाया।
‘दिल चाहता है’ से जुड़ी खास बातें
- फिल्म ‘दिल चाहता है’ 2001 में रिलीज हुई थी, जिसमें आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना लीड रोल में नजर आए थे।
- फिल्म को 49वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में दो पुरस्कारों से नवाजा गया था।
- इसमें हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का प्रतिष्ठित खिताब भी शामिल है।
- दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आई थी।
- 'दिल चाहता है' 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बनकर उभरी थी।
ये भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस का शादीशुदा क्रिकेटर से था अफेयर, प्रेग्नेंट होने के बाद लिया बड़ा फैसला; 49 की उम्र में की शादी