बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव पिछले कुछ समय से दर्शकों के दिल पर जादू बिखेर रहे हैं। हालांकि इन दिनों वो अपनी नई रिलीज हुई फिल्म 'शादी में जरूर आना' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके काम को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा वह अपनी आने वाली वेब सीरीज 'बोस: डेड/ अलाइव' को लेकर भी सुर्खियों में छाए हुए हैं।
अब राजकुमार राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपनी आगामी वेब सीरीज की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया है। राजकुमार राव इस सीरीज में स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की भूमिका निभा रहे हैं।
पढ़ेंः हादसे में बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन, कार का पिछला पहिया निकलने से हुआ एक्सीडेंट