वेब सीरीज 'ट्रिप 2' के प्रमोशन में व्यस्तअमायरा दस्तूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेड इन चाइना' की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में उसने अहमदाबाद में शूटिंग के दौरान 'मैंटल हैं क्या' के को स्टार राजकुमार राव, बोमन ईरानी और मोनी रॉय से मुलाकात की।
अम्यरा अपकमिंग फिल्म 'मेड इन चाइना' में लीड रोल कर रही हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग चीन में हुई है। फिल्म में रोल के बारे में पूछने पर अमायरा ने बताया कि इस फिल्म से वह पहली बार कॉमेडी करती नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। फिल्म के दौरान समाज को सोशल मैसेज दिया जा रहा हैं। अमायरा ने बॉलीवुड की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मैं राजकुमार रॉव और बोमन इरानी के साथ भी फिल्म में काम करना चाहती हूं।
आपको बता दें अमायरा जल्द ही बॉलीवुड में संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली हैं। अली फजल की फिल्म 'राजमा चावल ' में भी उनका अहम रोल है।