फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के बाल काटते नजर आए राजकुमार राव, अभिनेत्री बोलीं- 'जहां चाह, वहां राह'

Fri, 17 Apr 2020 09:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • राजकुमार राव का एक वीडियो सामने आया है
  • राजकुमार के वीडियो को पत्रलेखा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर साझा किया है
विज्ञापन
patralekha and rajkummar rao - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों देश को संबोधित करते हुए लॉकडाउन की मियाद को बढ़ाने का एलान किया। जिसके बाद से देश के ज्यादतर लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन करते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड सितारे भी लॉकडाउन का अच्छे से पालन कर रहे हैं और खुद को क्वारंटीन किया हुआ है। घर में क्वारंटीन रहने के दौरान ये सितारे क्या करते हैं इस बात की भी जानकारी वह सोशल मीडिया के जरिए देते रहते हैं। 

विज्ञापन


वहीं लॉकडाउन के बीच अभिनेता राजकुमार राव का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री पत्रलेखा के बालों की कटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। बालों को काटते हुए राजकुमार के वीडियो को पत्रलेखा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर साझा किया है। साझा करते ही यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

इस वीडियो को साझा करते हुए पत्रलेखा ने बेहद खास कैप्शन भी दिया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'जहां चाह, वहां राह'। सोशल मीडियो पर पत्रलेखा और राजकुमार राव के इस वीडियो इनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 

आपको बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा एक-दूसरे को लंबे समय से डेट रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। इन दोनों की पहली मुलाकात साल 2010 में फिल्म लव सेक्स और धोखा के दौरान हुई थी। इसके अलावा राजकुमार राव और पत्रलेखा को फिल्म सिटी लाइट में भी साथ देखा गया था।
विज्ञापन


पढ़ें: एक थप्पड़ की वजह से बदल गई थी इस अभिनेत्री की जिंदगी, घर का दरवाजा तोड़ने पर मिला था उनका तीन दिन पुराना शव

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें