फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Movie: श्रीकांत बोला की बायोपिक 'श्री' का टीजर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Thu, 02 Mar 2023 01:47 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब राजकुमार राव एक बेहतरीन बायोपिक के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। यह बायोपिक है बिजनेसमैन श्रीकांत बोला की, जो कि दृष्टिबाधित हैं।
विज्ञापन
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव हिंदी सिनेमा के प्रतिभाशाली कलाकार हैं। वह सीरियस और कॉमेडी दोनों किरदारों को बेहद ही शानदार तरीके से पर्दे पर जीते हैं। राजकुमार राव की आखिरी फिल्म हिट द फर्स्ट केस थी, यह फिल्म कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाई, लेकिन फिल्म में अभिनेता का किरदार सभी को खूब पसंद आया था। अब राजकुमार राव एक बेहतरीन बायोपिक के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। यह बायोपिक है बिजनेसमैन श्रीकांत बोला की, जो कि दृष्टिबाधित हैं। राजकुमार राव की इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और उन्होंने बताया है कि यह फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन


श्रीकांत बोला की बायोपिक
पिछले साल की शुरुआत में यह खबर आई थी कि राजकुमार राव ने टी सीरीज प्रोडक्शन के तले एक बायोपिक साइन की है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी कर रहे हैं। राजकुमार राव इस फिल्म में मशहूर बिजनेसमैन श्रीकांत बोला का रोल प्ले करते दिखेंगे। श्रीकांत बोला आंध्र प्रदेश के मछलीपटनम के एक छोटे से गांव सीतारामपुरम के रहने वाले हैं, वह जन्म से ही नेत्रहीन हैं। लेकिन अपनी इस कमी को श्रीकांत ने कमजोरी नहीं बनने दिया और कामयाबी की नई इबारत लिखी। श्रीकांत का नाम 2017 में फोर्ब्स की 30 अंडर-30 एशिया की सूची में शामिल हो चुका है। 

इसे भी पढ़ें- Bollywood Film: बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाया गया होली का रंगीन मिजाज, दिखा महबूब के प्यार का सच्चा रंग
विज्ञापन
विज्ञापन




कब रिलीज होगी
इस फिल्म में अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर भी नजर आएंगे। श्री फिल्म 15 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा फैंस राजकुमार राव की फिल्म स्त्री पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्त्री पार्ट 1 साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता के साथ अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और श्रद्धा कपूर भी नजर आए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें