जंगली पिक्चर्स की फिल्म बधाई दो का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है, जबकि इसे लिखा अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी ने है। अपनी रिलीज के पहले दिन 1.65 करोड रुपए की कमाई की है। फिल्म की कमाई को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है।
दरअसल, फिल्म के जॉनर की बात करें तो यह फिल्म एक सामाजिक विषय समलैंगिकता पर आधारित है। लेकिन दो महीने पहले रिलीज हुई फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' भी इसी विषय पर आधारित एक फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास असर नहीं दिखा पाई थी। इसलिए यह कहना गलत होगा कि फिल्म के जॉनर की वजह से बधाई दो फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं कर पाई।
वहीं, फिल्म की कहानी के बारे में बात की जाए तो फिल्म में राजकुमार राव 'महिला पुलिस स्टेशन' के एक पुलिस वाले शार्दुल ठाकुर की भूमिका में हैं तो वहीं भूमि सुमन एक पीटी शिक्षिका हैं। फिल्म में दोनों ही समलैंगिक है और समझौते की शादी करने के बाद अपना जीवन स्वतंत्रता से जीते हैं। इस फिल्म में राजकुमार और भूमि के साथ-साथ सीमा पहवा, लवलीना मिश्रा, नितिश पांडे और शशि भूषण भी हैं।