फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Instagram: मेकअप आर्टिस्ट ने अनोखें अदाज में दी श्रद्धांजलि, खुद को दिया लता मंगेशकर का लुक

Sat, 12 Feb 2022 08:27 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक मेकअप आर्टिस्ट ने लता जी को अनोखे तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने मेकअप से खुद के चेहरे को लता मंगेशकर की तरह लुक दिया है।

 
विज्ञापन
लता मंगेशकर - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्वर कोकिला दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का हाल ही में 6 फरवरी को निधन हो गया था। जिसके बाद पूरे देश ने उन्हें नम आंखो से विदाई दी। हर कोई लता जी को अपनी तरह से श्रद्धांजलि दे रहा है। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मेकअप आर्टिस्ट ने लता जी को अनोखे तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने मेकअप से खुद के चेहरे को लता मंगेशकर की तरह लुक दिया है।

विज्ञापन

वीडियो देख हैरान रह गए लोग-
यह वीडियो दिक्षिता नाम की मेकअप आर्टिस्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है जो दिल्ली की रहने वाली हैं। इस वीडियो में दिक्षिता सबसे पहले लता जी की एक तस्वीर दिखाती हैं और फिर इसके बाद खुद के चेहरे पर मेकअप करती नजर आ रही हैं और देखते ही देखते वह खुद को लता जी की तरह लुक दे देती हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'एक प्यार का नगमा है गाना' बजता हुआ सुनाई दे रहा है।उनकी इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी हैरान रह गए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।  
विज्ञापन

पहले भी बना चुकी हैं कई जाने माने लोगों के चेहरे-
दिक्षिता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, लता_मंगेशकर में मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन, बॉलीवुड की कोकिला! उनके गाने उन्हें हमेशा जिंदा रखेंगे। वह लेजेंड्री हैं। वीडियो शेयर किए जाने के बाद अब तक इस पर 25 हजार से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं और यूजर्स एक के बाद एक कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, यार क्या हो आप, गॉड ब्लेस यू बहन। इसी तरह से दूसरे यूजर ने लिखा, विश्वास नहीं कर सकता। आपको बता दें कि दिक्षिता पहले भी कई बॉलीवुड स्टार्स जैसे रेखा, शाहरुख खान, सिद्धार्थ शुक्ला, कपिल देव जैसी जाने माने लोगों का भी खुद के चेहरे पर मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें