फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों एआई से फिल्म बनाना चाहते हैं राजकुमार हिरानी? डायरेक्टर के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Fri, 13 Feb 2026 03:14 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajkumar Hirani on AI: डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने ऐसी इच्छा जाहिर की है, जिसे सुनकर सब चौंक गए हैं। वे कह रहे हैं कि वे एआई से फिल्म बनाना चाहते हैं। उनके इस बयान से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जानिए क्या है पूरा मामला 
 
विज्ञापन
राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी सिनेमा में एआई की एंट्री से डर नहीं रहे हैं, बल्कि वे इसे अच्छे तरीके से इस्तेमाल करना चाहते हैं। डायरेक्टर ने हाल ही में खुलासा किया कि वे एआई का इस्तेमाल कर एक शोर्ट फिल्म बनाना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहानी को लेकर भी बातचीत की। 

क्यों एआई से फिल्म बनाना चाहते हैं राजकुमार हिरानी?

वैरायटी इंडिया के साथ एक इंटर्व्यू में राजकुमार ने ये खुलासा किया के वे एआई के साथ एक शोर्ट फिल्म बनाने की उनकी इच्छा है। हिरानी ने कहा, ‘मैं कभी-कभी एआई को लेकर बहुत उत्साहित हो जाता हूं और एक छोटी एआई शोर्ट फिल्म बनाना चाहता हूं। एआई वाकई एक बेहतरीन टूल बनने जा रहा है, और हमें जल्द ही इसके साथ दोस्ती कर लेनी चाहिए। यह अब यहीं रहने वाला है और बहुत काम का साधन है।

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, 'ऐसा नहीं है कि आपको पूरी फिल्म एआई से ही बनानी है, लेकिन इसे उन चीजों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है जो पहले हम नहीं कर पाते थे। इससे लागत भी कम हो सकती है। हालांकि पूरी एआई फिल्म बनाना आसान नहीं है। पूरी एआई फिल्म बनाना काफी मेहनत का काम है।’

मेरे पास एक कहानी है
उन्होंने आगे कहा, ‘एआई एक शानदार टूल है। मैं 4-5 मिनट की एक शोर्ट फिल्म बनाने का प्लान बना रहा हूं। पहली वजह यह है कि मेरे पास एक कहानी है जो मैं लोगों तक पहुंचाना चाहता हूं। दूसरा, मुझे लगता है कि ऐसा करके में एआई को सबसे बेहतर तरीके से सीख पाऊंगा। तो आने वाले कुछ महीनों में, जब तक मैं लिख रहा हूं, तब तक इस पर भी काम करूंगा। कुछ दिलचस्प जरूर सामने आएगा।’

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
हालांकि, उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या सिनेमा का भविष्य अब ऐसा ही होगा? वहीं कुछ लोगों ने यह भी पूछा कि आखिर कहानियां सुनाने के लिए एआई की जरूरत ही क्यों है।

एक यूजर ने लिखा, ‘इतने अच्छे टैलेंट का बर्बाद होना दुखद है।’ दूसरे ने कहा, ‘एआई क्रिएटिविटी के लिए श्राप है।’ वहीं एक और यूजर ने कमेंट में लिखा था, ‘एआई लोगों की क्रिएटिविटी और कला की जगह कभी नहीं ले सकता और न ही लेना चाहिए।’

बता दें राजकुमार हिरानी की आखिरी निर्देशित फिल्म ‘डंकी’ थी, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान और तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आईं थीं। इसके अलावा राजकुमार ‘3 इडियट्स’, ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’, ‘पीके’ और ‘संजू’ जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें