फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के मुरीद हुए राजकुमार हिरानी, बोले- काश! इनके साथ पहले काम किया होता

Sat, 25 Feb 2023 06:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राजकुमार हिरानी का कहना है कि शाहरुख सेट पर अपने आस-पास सभी को खुश रखते हैं। उनके साथ काम करते हुए ऐसा महसूस हुआ कि काश अपने करियर में इनके साथ पहले काम किया होता। 
विज्ञापन
राजकुमार हिरानी-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों 'पठान' की सफलता का स्वाद चख रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल करने वाली इस फिल्म के बाद किंग खान अपनी आगामी फिल्मों की तैयारी में जुट गए हैं। शाहरुख जल्द ही फिल्म 'जवान' और 'डंकी' में नजर आएंगे। बता दें कि 'डंकी' में वह राजकुमार हिरानी के साथ पहली बार काम कर रहे हैं।  हाल ही में निर्देशक ने किंग खान के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि शाहरुख सेट पर अपने आसपास मौजूद सभी लोगों को खुश रखते हैं।

विज्ञापन


शाहरुख ने पूरी स्क्रिप्ट याद कर ली
राजकुमार हिरानी का कहना है कि शाहरुख सेट पर अपने आस-पास सभी को खुश रखते हैं। उनके साथ काम करते हुए ऐसा महसूस हुआ कि काश अपने करियर में इनके साथ पहले काम किया होता। राजकुमार हिरानी का कहना है कि अपने काम करने के अंदाज से शाहरुख खान ने उन्हें हैरान कर दिया। हाल ही में शाहरुख की तारीफ करते हुए राजकुमार हिरानी ने कहा कि 'डंकी' एक हाई परफॉर्मेंस फिल्म है। इसमें बहुत सारे मोनोलॉग और लंबे सीन हैं। लेकिन, शाहरुख ने पूरी स्क्रिप्ट याद कर ली और अच्छी तरह दिमाग में बिठा ली। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा।
Yash: दिनेश कार्तिक ने रॉकी भाई को ठोका सलाम! तस्वीर में स्वैग देख फैंस हुए फिदा, वायरल हुआ फोटो
विज्ञापन


दो दिन की शूटिंग दो घंटे में खत्म की
शाहरुख खान के बारे में राजकुमार हिरानी ने कहा, 'शाहरुख ने एक सीन के कुछ वीडियो अपने घर पर शूट किए और फिर मुझे भेजे। वह कोई काम कई तरीके से कर सकते हैं। कई बार मुझे सेट पर पहुंचने से पहले ही पता होता है कि वह क्या करने जा रहे हैं!' हिरानी ने आगे कहा, 'कई दफा ऐसा हुआ कि मैंने किसी शूट के लिए दो दिन रखे, लेकिन शाहरुख खान ने वह शूट दो ही घंटे में खत्म कर दिया। भाषा पर उनकी पकड़ मजबूत है। कई बार सवेरे सात बजे शूट पर आकर उन्होंने मुझे चौंक दिया।'
विज्ञापन

Punjab: अजनाला पुलिस पर हमले में बोलीं कंगना रणौत-मैं अमृतपाल से खालिस्तान पर डिबेट को तैयार हूं बशर्ते...

पूरी टीम को मानते हैं परिवार
शाहरुख खान की तारीफ करते हुए राजू हिरानी ने कहा, 'उन्हें पता है कि मैं जल्दी सोता हूं। शाहरुख की मैनेजर ने भी उन्हें यह बात बता दी थी। ऐसे में वह मुझे जल्दी बुलाते। कई बार वह मजाक में मुझसे कहा करते, 'सुबह जल्दी कौन उठता है?' राजकुमार हिरानी के मुताबिक शाहरुख खान के लिए सेट पर पूरी टीम परिवार की तरह होती है।' बता दें कि शाहरुख खान की तरह राजकुमार हिरानी भी लंबे ब्रेक के बाद फिल्मी दुनिया में लौटे हैं। उनकी आखिरी फिल्म वर्ष 2018 में आई 'संजू' थी, जो संजय दत्त की बायोपिक थी। डंकी में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, बोमन ईरानी भी नजर आएंगे।
Naagin: जब नागिन के किरदार में इन हसीनाओं ने मचाया गदर, फटी रह गईं फैंस की आंखें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें