फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ तीन पटकथाओं पर काम कर रहे हैं हिरानी, इस क्रिकेटर की बायोपिक भी सूची में

Mon, 17 Feb 2020 01:49 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला

सार

राजकुमार हिरानी कर रहे एक साथ तीन पटकथाओं पर काम
शुरुआत किस प्रोजेक्ट से करेंगे कह पाना मुश्किल
2018 में आई थी आखिरी फिल्म 'संजू'
विज्ञापन
शाहरुख खान, राजकुमार हिरानी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2018 में आई फिल्म 'संजू' की सफलता के बाद से हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े फिल्म निर्देशकों में से एक राजकुमार हिरानी फिलहाल अपनी अगली फिल्म की घोषणा करने में पूरा वक्त ले रहे हैं। इसी बीच खबर है कि निर्देशक हिरानी अपनी टीम के साथ मिलकर एक साथ तीन पटकथाओं पर काम कर रहे हैं, लेकिन यह कहना अभी मुश्किल है कि वह अपनी अगली शुरुआत किस कहानी के साथ करेंगे।

विज्ञापन


एक करीबी सूत्र ने बताया, 'राजू सर और उनकी टीम अब पटकथा को अंतिम रूप देने की कगार पर हैं, ताकि उन्हें एक फिल्म का रूप प्रदान कर सकें। राजू सर फिलहाल तीन परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं, जिनमें से एक भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार शतक जमाने वाले बल्लेबाज लाला अमरनाथ की बायोपिक है, दूसरी एक सोशल कॉमेडी है और तीसरी क्रिकेट पर ही आधारित एक काल्पनिक कहानी है। कोई नहीं जानता कि राजू सर सबसे पहले इनमें से किस कहानी पर काम करेंगे। जब से उनकी पिछली मुलाकातों की खबरें लीक हुई हैं, तब से वह अपनी सभी बातों और काम के विवरणों को बहुत ही गुप्त तरीके से रखते हैं।'

हाल ही में अपनी कहानियों को लेकर हिरानी ने हिंदी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान से मुलाकात की है, जिनमें से एक कहानी राजकुमार ने शाहरुख को सुनाई है। मुलाकात में निर्देशक हिरानी ने यह भी प्रस्ताव रखा कि शाहरुख चाहें तो अपने अनुसार काम करने के लिए तीनों में से कोई भी पटकथा चुन सकते हैं, लेकिन शाहरुख ने अभी किसी भी कहानी के लिए हामी नहीं भरी है। वैसे हिरानी अपनी सारी मुलाकातों को बहुत ही गुप्त रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन शाहरुख से मुलाकात की यह खबर किसी चूक की वजह से मीडिया में लीक हो गई है। अब आगे की बैठकों को लेकर राजकुमार बहुत सतर्क हो गए हैं। देखना यह है कि वह सबसे पहले किस कहानी के लिए किस अभिनेता को साइन करते हैं!

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें