फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'3 इडियट्स' के सीक्वल पर राजकुमार हिरानी ने दी बड़ी अपडेट, मुख्य कलाकारों को लेकर भी किया खुलासा

Wed, 02 Sep 2026 09:28 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

3 Idiots Sequel: राजकुमार हिरानी ने फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल को लेकर बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने फिल्म की कास्ट को लेकर भी खुलासा किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन
राजकुमार हिरानी, 3 इडियट्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'3 इडियट्स' बॉलीवुड की सबसे ज्यादा मशहूर फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के रिलीज होने के लगभग दो दशक बाद निर्देशक राजकुमार हिरानी ने इसके संभावित सीक्वल के बारे में एक बड़ी जानकारी दी है। हिरानी ने कंफर्म किया कि वह और उनकी राइटिंग टीम एक ऐसी कहानी पर काम कर रहे हैं, जो किरदारों को वापस ला सकती है। '3 इडियट्स' में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी ने काम किया था।
विज्ञापन


'3 इडियट्स' को लेकर क्या बोले राजकुमार हिरानी?
'3 इडियट्स' के सीक्वल पर काम चल रहा है लेकिन फिल्ममेकर इसकी डिटेल्स बताने की जल्दी में नहीं हैं। राजकुमार हिरानी ने एएनआई से कहा 'हम इस पर काम कर रहे हैं। जब प्रोजेक्ट सही स्टेज पर होगा, तब टीम इस पर चर्चा करेगी।' उन्होंने यह भी कन्फर्म किया कि कास्ट वही रहेगी, जिससे यह संकेत मिलता है कि आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी इसमें वापसी करेंगे।

राजकुमार हिरानी, 3 इडियट्स - फोटो : सोशल मीडिया
'3 इडियट्स' के सीक्वल पर रुक सकता है काम
हिरानी ने साफ किया कि प्रोजेक्ट अभी भी राइटिंग स्टेज में है और इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि यह कभी बनेगा भी या नहीं। उन्होंने कहा 'हम तभी आगे बढ़ेंगे जब राइटिंग सही से हो जाएगी। हम इसे तभी बनाएंगे जब सब कुछ ठीक से हो जाएगा, वरना नहीं बनाएंगे। यह एक ऐसी फिल्म है जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया है। अगर हम उसके लेवल तक नहीं पहुंच पाए, तो कोई फायदा नहीं है।'

स्वरा भास्कर: विवादों में घिरने के बाद स्वरा भास्कर ने दी सफाई, हिंदी में समझाया 'पद्मावत' वाले बयान का मतलब

कहानी पर नहीं आई कोई जानकारी
हिरानी ने कन्फर्म किया कि 'कास्टिंग वही रहेगी', जिससे ओरिजिनल एक्टर्स की वापसी को लेकर अटकलें तेज हो सकती हैं। हालांकि फिल्ममेकर ने अभी तक पूरी कास्ट की घोषणा नहीं की है और न ही किरदारों की कहानी के बारे में कोई जानकारी दी है।
विज्ञापन

राजकुमार हिरानी, 3 इडियट्स - फोटो : सोशल मीडिया
'थ्री इडियट्स' के बारे में जानकारी
  • साल 2009 में आई '3 इडियट्स' में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी मुख्य भूमिकाओं में थे।
  • इनके साथ करीना कपूर, बोमन ईरानी और ओमी वैद्य भी नजर आए थे।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक '3 इडियट्स' का बजट 55 करोड़ रुपये था।
  • फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 274 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें