फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेम्स बांड की हीरोइन के साथ काम करेंगे राजीव

Sun, 23 Jun 2013 01:31 PM IST
फीचर डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव खंडेलवाल किस कैलिबर के अभिनेता हैं, यह सब जानते हैं। जब टीवी पर आए, तो छा गए और अब वे फिल्मों में भी धीरे-धीरे ही सही, पर सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


फिल्म 'आमिर' से शुरू हुआ इस टीवी स्टार का सफर अनुराग कश्यप की फिल्म 'शैतान' की शानदार परफॉर्मेंस के बाद हाल ही में 'टेबल नं 21' पर रुका। अब फिर आगे चल पड़ा है।

खबर है कि राजीव जल्द ही हॉलीवुड की जेम्स बांड फिल्म 'कैसिनो रॉयल' की हीरोइन के साथ आ रहे हैं। फिल्म का नाम है 'फीवर', जिसमें इटैलियन हीरोइन कैटरीना मुरीनो तो होंगी ही, एक और हॉलीवुड एक्ट्रेस गेमा एटकिंसन भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ में गौहर खान भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। अब देखना होगा इस फिल्म में राजीव क्या धमाल मचाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें