फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसला: रजनीकांत ने राजनीति से तोड़ा 'रिश्ता', आरएमएम भंग कर बोले- मेरी ऐसी कोई योजना नहीं

Mon, 12 Jul 2021 01:37 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुपरस्टार रजनीकांत ने तमिलनाडु के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर हलचल पैदा कर दी है। अभिनेता रजनीकांत ने सोमवार यानी 12 जुलाई को रजनी मक्कल मंद्रम के पदाधिकारियों से बातचीत कर राजनीति में ना आने का फैसला किया है।
विज्ञापन
रजनीकांत - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रजनीकांत ने सोमवार को कहा कि वह अपनी रजनी मक्कल मंदरम (आरएमएम) के पदाधिकारियों से इस बारे में चर्चा करेंगे कि भविष्य में राजनीति में शामिल होना है या नहीं। राजनीति से दूर रहने का विकल्प चुनने के छह महीने बाद उनकी यह टिप्पणी आई है।

विज्ञापन


वह राजनीति में आएंगे या नहीं इसे चर्चा को एक बार फिर हवा देते हुए अभिनेता ने कहा कि मंच के भविष्य को लेकर मंदरम के पदाधिकारियों के मन में यह ‘सवाल’ घूम रहा है। रजनीकांत के सियासत में आने को लेकर दो दशक से भी ज्यादा समय से चर्चा होती रही है।

आरएमएम को पूर्व में अभिनेता के राजनीति में पदार्पण के लिये एक जरिये के तौर पर देखा जा रहा था। बीते दिसंबर में अभिनेता ने कहा था कि वह राजनीति में नहीं आएंगे और अपनी सेहत तथा 2016 में हुए गुर्दा प्रतिरोपण जैसे कारकों का हवाला दिया था।
विज्ञापन

 

हाल ही में स्वास्थ्य जांच कराकर अमेरिका से लौटे अभिनेता ने संवाददाताओं से कहा, “क्या मक्कल मंदरम को बने रहना चाहिए, और अगर हां तो उसका काम क्या होगा और यह सवाल पदाधिकारियों और प्रशंसकों के मन में उठ रहा है।”

उन्होंने कहा, “सवाल यह भी हैं कि भविष्य में मैं राजनीति में आउंगा या नहीं।” उन्होंने कहा कि वह मंदरम पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे और फिर चर्चा के नतीजों के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें