फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत की 'काला करिकालन' का दूसरा पोस्टर रिलीज

Fri, 26 May 2017 11:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'काला कारिकलन' का पोस्टर रिलीज किया गया है। पोस्टर में रजनीकांत का फर्स्ट लुक सामने आया है। इस फिल्म को पा रंजीत डायरेक्ट कर रहे है। इसके साथ ही पा रंजीत के साथ रजनीकांत की ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले रंजीत और रजनीकांत ने फिल्म 'कबाली' में साथ काम किया था। 
विज्ञापन


मीडिया से फिल्म के बारे में बात करते हुए रंजीत ने बताया है कि इस फिल्म में रजनीकांत एक ऐसे तमिल बच्चे की भूमिका में जो बतचपन में ही मुंबई भाग जाता है और बड़ा होकर डॉन बनता है। ये एक एक्शन फिल्म है। धनुष ने फिल्म का पोस्टर ट्वीटर के जरिये शेयर किया है। 
  Superstar Rajinikanth's #kaala Telugu and Hindi first look posters. pic.twitter.com/q4SldoXrUN — Dhanush (@dhanushkraja) May 25, 2017


इस पोस्टर के रजनीकांत के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बताया जा रहा है कि इस फिल्म में हुमा कुरैशी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी तक तय नही की गई है 2018 में फिल्म रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को धनुष प्रोड्यूस कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें