शाहरुख खान का सिग्नेचर पोज भला किसे नहीं पसंद। सलमान खान की आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' में भी शाहरुख खान का सिग्नेचर पोज देखने को मिलने वाला है। ये जानकर शाहरुख खान के फैंस की खुशी तो जाहिर है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है जिसमें कुछ सेकेंड के लिए शाहरुख खान की झलक देखने को मिली है जो सकता है आप इस पर गौर न कर पाएं हो।
उनका चेहरा साफ नहीं दिखा लेकिन अपने सिग्नेचर पोज से उन्होंने जता दिया कि उनका रोल इस फिल्म में बहुत खास होने वाला है। ये तो काफी समय से साफ है कि सलमान खान की फिल्म में शाहरुख खान कैमियो में नजर आने वाले है लेकिन अभी तक उनके रोल के बारे में कुछ सामने नहीं आया है। शाहरुख खान को ट्रेलर में देखने के बाद उनके फैंस फिल्म में उनके रोल को लेकर काफी उत्साहित होने वाले हैं।
लंबे समय बाद इस फिल्म में दोनों खान साथ में दिखाई देने वाले हैं इसलिए भी ये फिल्म खास है। फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली है हालांकि फैंस को इस फिल्म का काफी समय से इंतजार था। दर्शको में फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए बॉक्स ऑफिस इसकी कमाई का अनुमान आसानी से लगाया जै सकता है।