फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'काला' का नया पोस्टर रिलीज लेकिन रजनीकांत का स्वैग नहीं आया नजर

Sun, 20 May 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kaala
विज्ञापन
सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी नई फिल्म 'काला' को लेकर खबरों में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। अब फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है हालांकि रजनीकांत अपनी फिल्मों में जिस स्वैग के साथ आते हैं उनका वो लुक पोस्टर में कहीं नजर नहीं आया। 'काला' के मेकर्स ने पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट 7 जून बताई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पहले ये फिल्म 27 अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन तमिल फिल्म इंडस्ट्री में चल रही स्ट्राइक की वजह से रिलीज को टालना पड़ गया। इससे पहले इसी साल होली के मौके पर 'काला' का टीजर रिलीज किया गया था, जो लोगों को बेहद पसंद आया था। 

फिल्म में रजनीकांत दक्षिण से आए एक डॉन के रोल में हैं, तो जाहिर है इस फिल्म में उनके इस अवतार को फैंस को बेहद पसंद आएगा। यही वजह है कि इस फिल्म के टीजर को 24 घंटे में 1 करोड़ बार देखा गया। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा नाना पाटेकर भी दिखाई देंगे। बता दें कि रजनीकांत के दामाद धनुष इसके निर्माता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें