फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वीरे दी वेडिंग' में करीना और सोनम का बिंदास लुक, एक और पोस्टर रिलीज

Sun, 20 May 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वीरे दी वेडिंग
विज्ञापन

'वीरे दी वेडिंग' फिल्म की कहानी 4 ऐसे दोस्तों की कहानी है जिनकी जिंदगी में ढेर सारी समस्याएं  हैं। इस फिल्म में करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया मुख्य भूमिकाओं में है।

विज्ञापन


अब तक फिल्म के ट्रेलर के साथ-साथ 3 गानों को भी रिलीज कर दिया गया है। अब फिल्म मेकर्स ने एक पोस्टर को रिलीज किया है, जिसमें फिल्म की चारों एक्ट्रेस बिंदास लुक में नजर आ रही है।

 

विज्ञापन

बता दें कि इस फिल्म को पहले ही रिलीज कर दिया जाता लेकिन करीना की प्रेग्नेंसी की वजह से इस फिल्म की शूटिंग के डेट्स को आगे बढ़ा दिया गया और तैमूर की डिलीवरी के बाद करीना ने खुद को वर्कआउट के जरिए फिट किया और उनकी मेहनत को फिल्म के ट्रेलर और गानों में साफ तौर पर देखा जा सकता है।

फिल्म का निर्देशन शशांक घोष ने किया है। फिल्म की निर्माता सोनम कपूर की बहन रिया कपूर है। हाल ही में सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म आगामी 1 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें