फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना पाटेकर के बाद अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी से लोहा लेंगे रजनीकांत, 'पेट्टा' का मोशन पोस्टर रिलीज

Sat, 08 Sep 2018 10:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म 'काला' के बाद एक बार फिर से अपने फैंस के लिए खास तोहफा लेकर आए हैं। शुक्रवार को रजनीकांत की नई फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। उनकी इस फिल्म का नाम 'पेट्टा' है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग लंबे समय से चल रही है लेकिन इसका नाम तय नहीं हुआ था। अब मेकर्स ने फिल्म का नाम तय करके इसका पहला मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है। 
विज्ञापन


खबरों की मानें तो 'पेट्टा' में रजनीकांत के अलावा बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आएंगे। बात करें मोशन पोस्टर की तो इसमें रजनीकांत एक्शन अवतार में दिख रहे हैं। 'पेट्टा' के पहले मोशन पोस्टर को देखने के बाद रजनीकांत के फैंस के बीच इस फिल्म के ट्रेलर और रिलीज डेट जानने की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैंस के लिए खास बात यह है कि इस फिल्म से वह साउथ फिल्मों में अपना डेब्यू कर रहे हैं।

'पेट्टा' का पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।इस फिल्म का निर्देशन कार्तिक सुब्बाराज कर रहे हैं। वहीं बात करें बीते दिनों रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म 'काला' की तो इस फिल्म ने जाति व्यवस्था और मौजूदा राजनीतिक माहौल को लेकर नए सिरे से विमर्श पैदा करने की कोशिश की थी। 'काला' विलेन की भूमिका में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें