फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jailer: इंतजार हुआ लंबा! रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' की रिलीज डेट में किया गया बदलाव, यह है वजह

Sun, 22 Jan 2023 12:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'जेलर' की रिलीज डेट में हुए बदलाव को लेकर अभी कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
जेलर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी आगामी फिल्म 'जेलर' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस बड़ी बेकरारी के साथ इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। मगर, फैंस का इंतजार फिलहाल लंबा हो गया, क्योंकि इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। दरअसलस, पहले कहा जा रहा था कि यह फिल्म इस साल गर्मियों में रिलीज होगी, मगर अब आ रही जानकारी के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मेकर्स इस महत्वाकांक्षी फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन कार्यों में कोई जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहते। इसलिए, उन्होंने इसकी रिलीज डेट में बदलाव करने का फैसला लिया है। कहा यह भी जा रहा है कि इस फिल्म में अहम रोल करने वाले प्रमुख अभिनेताओं के व्यस्त कार्यक्रम के कारण 'जेलर' की शूटिंग अभी खत्म नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स अब इस फिल्म को 11 अगस्त, 2023 को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं।
Samantha Ruth Prabhu: बीमारी के बाद काम पर लौटीं सामंथा, शुरू की 'सिटाडेल' की शूटिंग

रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'जेलर' की रिलीज डेट में हुए बदलाव को लेकर अभी कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। लेकिन, जानकारी के मुताबिक प्रोडक्शन टीम बहुत जल्द एक बड़े अपडेट के साथ आधिकारिक तौर पर नई रिलीज की तारीख की घोषणा कर सकती है। रिपोर्ट्स का ये भी कहना है कि मेकर्स रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर का मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित 'पोन्नियिन सेल्वन 2' के साथ क्लैश नहीं चाहते हैं। 
Who is Sonu: जानिए अनुष्का शर्मा के सबसे करीबी सोनू का सच, सैलरी इतनी कि आपके भी होश उड़ जाएंगे
विज्ञापन

रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
'जेलर' की बात करें तो इसमें रजनीकांत को मुथुवेल पांडियन नामक जेल अधिकारी उर्फ जेलर के रूप में दिखाया गया है। यह फिल्म एक डार्क कॉमिक थ्रिलर है। रजनीकांत के अलावा मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल, कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार भी इस फिल्म में अहम रोल में हैं। इनके अलावा राम्या कृष्णन, योगी बाबू, वसंत रवि, विनायकन भी फिल्म में सपोर्टिंग रोल में नजर आने वाले हैं।
Pathaan: 'पठान' की रिलीज से पहले ही शाहरुख खान ने दी फैंस को गुड न्यूज, अब इतने बजे से देख सकेंगे पहला शो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें