फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'काला करिकालन' के सेट से आई नई तस्वीर, रजनीकांत और नाना पाटेकर की 'स्पेशल बॉन्डिंग'

Fri, 30 Jun 2017 09:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
नाना पाटेकर और रजनीकांत - फोटो : BollywoodLife
विज्ञापन
रजनीतकांत इस वक्त मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म 'काला करिकालन' की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें उनके साथ नाना पाटेकर भी मुख्य भूमिका में हैं। दोनों की सेट से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
विज्ञापन


इस तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग देखने लायक है। एक-दूसरे के गले मिलते दोनों कैमरे को देख मुस्कुरा रहे हैं। रजनीकांत और नाना पाटेकर के फैंस के लिए ये तस्वीर किसी तोहफे से कम नहीं है। दोनों 'काला करिकालन' में पहली बार साथ काम करते दिखेंगे।



इस फिल्म के मेकर्स ने पूरी स्टारकास्ट रिवील कर दी है। कहा जा रहा है कि फिल्म में नाना पाटेकर का रोल काफी अहम है। रजनीकांत और नाना पाटेकर के अलावा हुमा कुरैशी, पंकज त्रिपाठी और अंजलि पाटिल भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। पिछले साल रजनीकांत पर दिए गए नाना पाटेकर के कमेंट ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। उन्होंने रजनीकांत के स्टारडम पर कहा था कि सबसे बड़ा सुपरस्टार फिल्में होती हैं।
विज्ञापन


बता दें कि पहले ऐसी खबरें थीं कि फिल्म गैंगस्टर हाजी मस्तान की जिंदगी पर आधारित है। उनके गोद लिए हुए बेटे सुंदर शेखर के रजनीकांत को नोटिस भेजने के बाद मेकर्स ने साफ कर दिया था कि फिल्म का हाजी मस्तान की जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें