फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज को तैयार राजेश खन्ना की आखिरी फिल्म

Tue, 03 Sep 2013 05:57 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना की अंतिम फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। राजेश खन्ना की अंतिम फिल्म 'रियासत' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से यू/ए प्रमाणपत्र मिला है।
विज्ञापन


यह फिल्म राजेश खन्ना के 71वें जन्मदिन पर रिलीज होगी। राजेश्ा खन्ना का जन्मदिन 29 दिसबंर को है। पहले यह फिल्म 2012 में राजेश खन्ना के जन्मदिन पर ही रिलीज होनी थी बाद में इसे टाल दिया गया।

इस फिल्म की रिलीज को उनकी पुण्यतिथि 18 जुलाई तक टाल दी गई थी। लेकिन कुछ कारणों की वजह से यह फिल्म 18 जुलाई को भी रिलीज नहीं हो पाई। अब यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी।
विज्ञापन


फिल्म के निर्देशक अशोक त्यागी कहते हैं कि उम्मीद है कि यह फिल्म अच्छा कारोबार करेगी। उनके प्रशंसक उनकी यह आखिरी फिल्म जरूर देखेंगे।

'रियासत' में राजेश खन्ना के अलावा गौरी कुलकर्णी, आर्यन वैद, आर्येमन रामसे और रजा मुराद भी हैं। यह एक ड्रामेटिक फिल्म होगी।

राजेश खन्ना का 2012 में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वह अपनी सफल फिल्मों जैसे 'आराधना', 'कटी पतंग', 'आनंद', 'अमर प्रेम', 'दो रास्ते', 'आन मिलो सजना' व अन्य के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें