अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हुई है। जानकारी के मुताबिक रजत बेदी ने बीती शाम रात राह चलते एक शख्स को कार से टक्कर मार दी।
अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हुई है। जानकारी के मुताबिक रजत बेदी ने बीती शाम रात राह चलते एक शख्स को कार से टक्कर मार दी। हालांकि रजत घायल शख्स को छोड़कर भागे नहीं बल्कि कूपर अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन
हॉस्पिटल में एडमिट कराने के बाद रजत ने पीड़ित के परिवार को सूचित किया, साथ ही पीड़ित की पत्नी से मदद का वादा किया था। अब खबर है कि घायल व्यक्ति ने कल अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया है। फ़िलहाल, आगे की जांच जारी है।
रजत बेदी भारतीय फिल्म अभिनेता और टेलीविजन निर्माता हैं, जो कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन्हें कोई मिल गया (2003) के अपने राज सक्सेना के किरदार निभाने के कारण जाना जाता है। इसके अलावा ये चालीस से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
इनमें रक्त (2004), खामोश... खौफ की रात (2005) और रॉकी-दी रिबल (2006) हैं। रजत बेदी को कोई मिल गया, करन अर्जुन और हैलो कौन फिल्मों से पहचान मिली। वह जानी दुश्मन में सन्नी देओल और सुनील शेट्टी के साथ काम कर चुके हैं। फिलहाल वे फिल्मी दुनिया से दूर हैं और बिजनेस करते हैं।