Box Office Collection: इन दिनों कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही हैं। इनमें ‘राजा शिवाजी’, ‘भूत बंगला’, ‘एक दिन’ जैसी कई फिल्में हैं। जानिए सोमवार को फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया।
रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इसके अलावा एक दिन भी सिनेमाघरों में लगी हुई है, लेकिन ज्यादा कमाई नहीं कर पा रही है। साथ ही ‘भूत बंगला’ और ‘माइकल’ जैसी कुछ फिल्में हैं, जिन्हें रिलीज हुए कुछ दिन हो गए हैं और ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हैं। जानिए फिल्मों ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया है।
एक दिन
‘एक दिन’ फिल्म रिलीज से पहले काफी सुर्खियों में थी, लेकिन फिल्म रिलीज के बाद ज्यादा कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म ने वीकएंड होते हुए रविवार को केवल 90 लाख की कमाई की थी। वहीं सोमवार को चौथे दिन इसने 20 लाख की कमाई की। इसके साथ फिल्म ने भारत में अबतक टोटल नेट 3.25 करोड़ की कमाई की है।
द डेविल वियर्स प्राडा 2
बॉलीवुड फिल्मों के साथ कुछ हॉलीवुड फिल्में भी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ भी 1 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों ने काफी तारीफें मिली हैं। इसने रविवार को चौथे दिन दिन 3.85 करोड़ की कमाई की थी। वहीं सोमवार को फिल्म ने 90 लाख का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म का टोटल कलेक्शन 14.28 करोड़ का हो गया है।
भूत बंगला
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए करीब तीन हफ्ते हो गए हैं। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसने सोमवार को 18वें दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन अब तक 144.25 करोड़ का हो गया है।
माइकल
हॉलीवुड फिल्म 'माइकल' भी काफी चर्चाओं मेंं है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। इसने सोमवार को 11वें दिन 1.21 करोड़ की कमाई की है। इसका मतलब साफ है कि फिल्म भारत में भी अच्छी कमाई कर रही है। इस तरह फिल्म का टोटल कलेक्शन 37.57 करोड़ का हो गया है।
धुरंधर 2
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज हुई थी और ये अभी भी थिएटर्स में लगी हुई है। फिल्म ने सोमवार को 47वें दिन 50 लाख की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 1,139.10 करोड़ का हो गया है।