फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन, 87 की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 01 Oct 2018 09:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कृष्णा राज कपूर का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले एक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का आज सुबह 4 बजे निधन हो गया। कृष्णा राज कपूर 87 साल की थीं। जानकारी के मुताबिक, वो पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है। बता दें कि राज कपूर ने साल 1946 में कृष्णा राज कपूर से शादी की थी। उनके तीन बेटे ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर और दो बेटियां रितु नंदा, रीमा कपूर हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


निधन की खबर सुनकर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने ट्विटर पर लिखा कि, 'कपूर परिवार के साथ हमारी संवेदना है। एक युग का अंत हुआ। भगवान आपको हिम्मत दे और आत्मा को शांति दे।'
विज्ञापन


मशहूर लेखकर सुहेल सेठ ने लिखा कि 'कृष्णा राज कपूर की निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। कपूर खानदान को संभालने वाली एक महिला और एक अद्भुत इंसान।'


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें