फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उनकी जादुई आवाज...', राज बब्बर ने राज कुमार की जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Wed, 08 Oct 2025 04:32 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raaj Kumar Birth Anniversary: बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर ने आज दिवंगत अभिनेता राज कुमार की जयंती पर उन्हें याद किया। इस मौके पर राज बब्बर ने एक खास पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।
विज्ञापन
राज बब्बर और राज कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@rajbabbarmp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज बब्बर और राज कुमार ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। राज बब्बर ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी और दिवंगत एक्टर राज कुमार की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही राज बब्बर ने राज कुमार की जयंती पर एक इमोशनल नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

राज बब्बर का पोस्ट
राज बब्बर ने इंस्टाग्राम पर अपनी और दिवंगत एक्टर राज कुमार की एक खास तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'उनकी आवाज जादुई थी और उनके संवाद अद्भुत थे। उनके साथ अभिनय करना और प्रभावित हुए बिना रहना असंभव था। वे निडर आत्मविश्वास से भरे थे। फिर भी, अपने अनुभव से, मैं कह सकता हूं कि वे प्रतिभा को बहुत महत्व देते थे और उसका सम्मान करते थे। राज कुमार जी को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि। वे हमेशा सबके प्रिय रहे और उनके जैसा कोई कभी नहीं होगा।'
विज्ञापन

राज कुमार के बारे में
राज कुमार का शानदार करियर चार दशकों से भी ज्यादा का रहा है। राज ने लगभग 70 फिल्मों में काम किया। राज कुमार ने बॉलीवुड में आने से पहले एक पुलिस अधिकारी के रूप में काम किया था। राज कुमार ने अपने फिल्मी करियर में 'रंगीली', 'अनमोल सहर', 'आबशार', 'मदर इंडिया' और 'घमंड' जैसी कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया। 3 जुलाई 1996 में गले के कैंसर से दो साल की लड़ाई के बाद राज कुमार का निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें: 'मैं एविएटर्स के परिवार में...' लारा दत्ता ने 93वें भारतीय वायु सेना दिवस पर पिता-दादा की वीरता को किया याद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें