रेड 2 की ओटीटी रिलीज
'रेड 2' की रिलीज डेट के साथ एक नया पोस्टर भी सामने आया है, जिसमें फिल्म के पोस्टर पर ही नेटफ्लिक्स लिखा दिखाई दिया। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का स्ट्रीमिंग पार्टनर नेटफ्लिक्स है। फिल्म की इस लेटेस्ट पोस्ट से यही सामने आया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। हालांकि, फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।
कब सिनेमाघरो में रिलीज होगी 'रेड 2'
'रेड 2' 2018 में आई फिल्म 'रेड' का सीक्वल है। फिल्म में वाणी कपूर के अलावा रितेश देशमुख खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। आज, 24 मार्च को 'रेड 2' के निर्माताओं ने अजय देवगन का पहला लुक पोस्टर जारी किया है। जिसमें वह आईआरएस अमय पटनायक के रूप में नजर आए। पोस्टर के कैप्शन में लिखा, "नया शहर, नई फाइल और अमय पटनायक की एक नई रेड। रेड 2, 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।" फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है। इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने प्रोड्यूस किया है।
यह भी पढ़ें:
Kesari 2 Teaser Review: 'केसरी 2' के टीजर पर फैंस ने दिया दमदार रिएक्शन, बोले- माइंड ब्लोइंग होगी फिल्म