रोज लेते हैं 8 दवाइयां
राहुल ने आगे कहा, ‘ब्रेन स्ट्रोक के बाद मुझे खुद नहीं पता था कि मैं दोबारा चल या बोल पाऊंगा या नहीं। मैं पहले बहुत ज्यादा स्मोकिंग करता था और नॉन-वेज भी खाता था। लेकिन अब मैं वीगन हो गया हूं। मैंने प्याज, लहसुन और दूध भी छोड़ दिया है और अब ज्यादातर जैन खाना खाता हूं। हर दिन नाश्ते के बाद मैं 8 दवाइयां लेता हूं। लेकिन अब चीजें पहले से काफी बेहतर हैं।’
2020 में आया था ब्रेन स्ट्रोक
- साल 2020 में आशिकी एक्टर राहुल रॉय को कारगिल में फिल्म ‘LAC - लिव द बैटल’ की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक आया था।
- इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में उनके ब्रेन और हार्ट की एंजियोग्राफी की गई थी।
- इस हादसे के बाद राहुल को लंबे समय तक अपनी सेहत और रिकवरी पर ध्यान देना पड़ा।
- अब वह धीरे-धीरे अपने काम की तरफ वापस लौट रहे हैं।