फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’

Sat, 07 Mar 2026 11:28 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manoj Tiwari Wife Defend Movie The Kerala Story 2: शुक्रवार को कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को एक प्रोप्रेगेंडा फिल्म कहा। इसी बात को लेकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की पत्नी ने उन्हें जवाब दिया है। सुरभि तिवारी फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को सपोर्ट करती दिखीं। 

विज्ञापन
राहुल गांधी, सुरभि तिवारी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज से पहले और बाद में भी विवादों में घिरी हुई है। हाल ही में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस फिल्म पर तंज कसा। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि काेई ‘द केरल स्टोरी 2’ को नहीं देख रहा है। जबकि मनोज तिवारी की पत्नी ने ‘द केरल स्टोरी 2’ फिल्म को सपोर्ट किया है। उनका मानना है कि यह फिल्म समाज को आईना दिखाती है। 

विज्ञापन


मनोज तिवारी की पत्नी ने किया ‘द केरल स्टोरी’ को सपोर्ट 
एएनआई से की गई बातचीत में बीजेजी सांसद मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी कहती हैं, ‘मैं लोगों से कहना चाहती हूं कि घर पर बैठकर बातें न करें। बाहर आकर फिल्म देखें। अगर आप डॉक्यूमेंट्स देखेंगे, केस पढ़ेंगे और न्यूज देखेंगे, तो आपको समझ आ जाएगा कि यह प्रोपेगेंडा है या ऐसी फिल्में समाज को आईना दिखा रही हैं। यह कोई फिल्म नहीं है, यह समाज को आईना दिखाती है। हम सभी को इसे देखने की जरूरत है। अगर हम चाहते हैं कि ऐसी घटनाएं ना हों, तो हमें यह पक्का करना होगा कि इस फिल्म में जो दिखाया गया है, वह किसी भी हिंदू लड़की के साथ न हो।’ 
 

 

विज्ञापन

फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' - फोटो : सोशल मीडिया

ये खबर भी पढ़ें: ओपनिंग डे पर ही ढेर हुई ‘चरक’, शुक्रवार को ‘द केरल स्टोरी 2’ ने दिखाया दम; जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन 

राहुल गांधी ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर क्या कहा था? 
कांग्रेस के एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर राहुल गांधी का एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें वह एक कार्यक्रम कहते हैं, ‘कोई भी असल में 'द केरल स्टोरी' नहीं देख रहा है। यह दिखाता है कि इस देश में ज्यादातर लोग समझते हैं कि केरल क्या है और इसकी परंपराओं और संस्कृति की तारीफ करते हैं।’ 
वह आगे कहते हैं, ‘फिल्मों, टीवी और मीडिया को हथियार बना लिया गया है। उनका इस्तेमाल लोगों को बदनाम करने, समुदायों को अलग-थलग करने और समाज में फूट डालने के लिए किया जा रहा है। कुछ ग्रुप्स को फायदा हो और दूसरों को नुकसान हो, इनका यही मकसद है।’  

क्या है फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की कहानी 
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स का दावा है कि इसकी कहानी असल घटनाओं पर आधारित है। कामाख्या नारायण सिंह निर्देशित फिल्म की कहानी में रिश्ते में धोखा और कथित धर्म परिवर्तन दिखाया गया है। इसमें तीन अलग-अलग राज्यों की कुछ युवा लड़कियों की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में लीड रोल में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया जैसे एक्ट्रेस नजर आई हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें