फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘उन्हें हिंदी नहीं आती’, महेश बाबू के बॉलीवुड को लेकर दिए बयान पर राहुल देव ने किया पलटवार; कही ये बड़ी बात

Thu, 14 May 2026 01:43 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahul Dev on Mahesh Babu: राहुल देव तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू के साथ काम कर चुके हैं। अब राहुल देव ने महेश बाबू के चार साल पुराने बॉलीवुड पर दिए कमेंट पर प्रतिक्रिया दी है। जानिए राहुल देव ने महेश बाबू के हिंदी में काम न करने की क्या वजह बताई…
विज्ञापन
राहुल देव और महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू राजामौली की आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगे। इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और महंगी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। इस बीच अभिनेता राहुल देव ने महेश बाबू एक पुराने बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के उन्हें अफोर्ड न कर पाने की बात कही थी। 

महेश बाबू को हिंदी नहीं आती

विज्ञापन

हिंदी रश के साथ बात करते हुए अभिनेता राहुल देव ने महेश बाबू को लेकर बात की। इस दौरान राहुल ने 'टक्करी डोंगा' के अपने को-स्टार महेश बाबू के बॉलीवुड को उन्हें अफोर्ड न कर पाने वाले बयान को लेकर कहा, ‘उनको जुबान नहीं आती, सही बात तो ये है।’ हालांकि,2 राहुल देव ने ये बात बोलते हुए आंख भी मारी, जिससे जाहिर है कि राहुल ने एक मजाकिया अंदाज में बात कही है। राहुल देव की इस प्रतिक्रिया के बाद महेश बाबू का बयान एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh

महेश बाबू ने कही थी ये बात
महेश बाबू ने साल 2022 में अपनी एक फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान बॉलीवुड में काम करने को लेकर बात की। इसी दौरान एक्टर ने ये बात बोली थी कि बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता।

महेश बाबू ने हिंदी फिल्मों में काम करने के सवाल पर कहा था, ‘हो सकता है मेरी बात घमंड भरी लगे, लेकिन मुझे हिंदी फिल्मों से कई ऑफर मिले, पर मुझे लगता है कि वे मुझे अफोर्ड नहीं कर सकते।

मैं अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता। तेलुगु सिनेमा में मुझे जो स्टारडम और प्यार मिला है, उसकी वजह से मैंने कभी किसी दूसरी इंडस्ट्री में जाने के बारे में नहीं सोचा। मैंने हमेशा यही सोचा था कि मैं यहीं फिल्में करूंगा और वे बड़ी हिट होंगी और मेरा यह विश्वास अब सच हो रहा है। मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता।’

विज्ञापन

महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम
राजामौली की ‘वाराणसी’ में नजर आएंगे महेश बाबू
वर्कफ्रंट की बात करें तो महेश बाबू की अगली फिल्म एसएस राजामौली की मच अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ है। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म में महेश बाबू रुद्र नाम का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन फिल्म के रामायण पर आधारित हिस्से में वो भगवान राम की भूमिका में भी दिखाई देंगे। बड़े बजट में बन रही यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें