फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बस हो गया…’, कान फिल्म फेस्टिवल में भीड़ का शिकार हुईं आलिया भट्ट; पैप्स पर भड़कीं; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

Thu, 14 May 2026 12:52 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alia Bhatt Mobbed At Cannes: आलिया भट्ट का कान फिल्म फेस्टिवल से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भीड़ का शिकार हुईं आलिया भट्ट भड़क जाती हैं। देखिए वायरल वीडियो…
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 79वें कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रही हैं। कान से अब तक आलिया के कई लुक सामने आ चुके हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। इस बीच हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल से उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इस वीडियो में आलिया कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान फैंस की भीड़ में फंस जाती हैं। इस दौरान एक्ट्रेस परेशान नजर आती हैं और वो लोगों से शांत रहने की अपील भी करती हैं।

फैंस और फोटोग्राफर की भीड़ में फंसीं आलिया

विज्ञापन

आलिया भट्ट का वायरल वीडियो भारत पवेलियन के उद्घाटन समारोह के दौरान का है। यहां आलिया देश की सिनेमाई प्रतिभा का जश्न मनाने के लिए भारतीय डेलिगेशन के साथ पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने एक खास तौर पर डिजाइन की गई आइवरी रंग की सिल्क साड़ी-गाउन पहनी थी। कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए।

इसी दौरान एक वायरल वीडियो में आलिया फैंस और पैप्स की भीड़ के बीच परेशान नजर आईं। वीडियो में आलिया कार्यक्रम में अपने दूसरे लुक में नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि आसपास की भीड़भाड़ के बीच वह परेशान हो गईं। वीडियो में आलिया फैंस और फोटोग्राफरों की भीड़ से घिर जाने के बाद काफी चिढ़ती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


परेशान आलिया बोलीं- बस हो गया…
वीडियो में कई फैंस और फोटोग्राफर आलिया के चारों ओर जमा हो जाते हैं, सभी उनके साथ सेल्फी और तस्वीरें लेने की कोशिश करते हैं। देखते-देखते स्थिति बिगड़ने लगती है और आलिया भीड़ में फंस जाती हैं, जिससे वो परेशान होने लगती हैं। आलिया को रास्ता बनाने की कोशिश करते हुए देखा जाता है, लेकिन कुछ देर के लिए भीड़ के कारण उनका रास्ता रुक जाता है।

शुरुआत में वह फैंस से बातचीत करने के लिए रुकीं और कुछ देर उनके साथ सेल्फी भी लीं। हालांकि, भीड़ के लगातार बढ़ने पर आलिया को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है, ‘हो गया अभी?’ इससे उनकी झुंझलाहट साफ झलकती है। उनके आसपास मौजूद बॉडीगार्ड भी भीड़ को शांत करने के लिए बार-बार ‘शांत हो जाइए, शांत हो जाइए’ कहते नजर आते हैं।

विज्ञापन

आलिया भट्ट के कान फिल्म फेस्टिवल के लुक - फोटो : सोशल मीडिया
कान फिल्म फेस्टिवल से सामने आ चुके हैं आलिया के कई लुक
आलिया भट्ट ने पिछले साल कान फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया था। अब लगातार दूसरे साल वो फिर कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हैं। उनके अब तक अलग-अलग लुक सामने आ चुके हैं, जिनमें एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें