इसलिए आलिया की शादी में बाउंसर बनेंगे राहुल भट्ट
मीडिया के साथ एक साक्षात्कार में बात करते हुए राहुल भट्ट ने कहा,"हां, शादी हो रही है और मुझे आमंत्रित किया गया है। मैं समारोहों के लिए वहां रहूंगा। हालांकि मैं गाना और डांस नहीं करने जा रहा हूं। वह हंसते हुए कहते हैं कि मैं पेशे से जिम ट्रेनर हूं और मैं वहां एक बाउंसर की हैसियत से वहां रहूंगा।
कहा-मैं उसके लिए खुश हूं
आलिया के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "इतनी कम उम्र में उसने जो हासिल किया है, उसे देखकर मैं वाकई खुश हूं। उसके पास काम करने के लिए एक ग्रेट बॉडी है और उसने प्रसिद्धि, भाग्य और वास्तविक प्यार पाया है, जो आज के समय में मौजूद नहीं है। उसे अपनी पसंद, ईश्वर, अपने माता-पिता के आशीर्वाद और अच्छे कर्मों की वजह से ही सब कुछ मिला है। सही उम्र में, वह सही चुनाव कर रही है।"
लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं रणबीर-आलिया
आलिया और रणबीर काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। कपल ने 2017 में ब्रह्मास्त्र के सेट पर मुलाकात के बाद एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और एक साल बाद उन्होंने अपने रिश्ते को पब्लिकली स्वीकार कर लिया था। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है और फैंस को भी ये जोड़ी बेहद पसंद आती है।