Rahu Ketu Trailer Release: ‘फुकरे’ के बाद वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की आगामी कॉमेडी फिल्म ‘राहु केतु’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। देखिए कैसा है ट्रेलर…
पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और शालिनी पांडे स्टारर ‘राहु केतु’ का फाइल ट्रेलर आज सामने आया है। ट्रेलर पूरा मस्ती से भरा हुआ है। जिसमें पुलकित और वरुण मस्ती करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में शालिनी पांडे भी अपनी हॉट अदाएं दिखाते दिख रहे हैं। यहां देखें ट्रेलर में क्या है खास…
विज्ञापन
राहु केतु का ट्रेलर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
ट्रेलर में क्या है…
3 मिनट 7 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत पीयूष मिश्रा की आवाज के साथ होती है। जिसमें वो लोगों को दो लोगों के बारे में बताते हैं। जिनका परिचय देते हुए वो कहते हैं हिमाचल के शहर कुल्लू और वहां के दो उल्लू जिनका नाम राहु-केतु है। फिर पर्दे पर दिखते हैं वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट। इसके बाद दोनों की कॉमडी शुरू होती है, जिसे देखकर आपको कई मौकों पर ‘फुकरे’ की याद आती है। फिल्म के नाम से ही पता चलता है कि वरुण और पुलकित पनौती हैं, जहां जाते हैं कुछ न कुछ गड़बड़ कर देते हैं। हालांकि, ट्रेलर को देखकर ऐसा लगता है कि इसी दौरान ये कुछ ऐसा करते हैं, जिससे भ्रष्टाचारियों का खुलासा हो जाता है। जाहिर है कि मेकर्स ने कॉमेडी के साथ-साथ एक संदेश भी देने की कोशिश की है।
राहु केतु का ट्रेलर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
सपोर्टिंग कास्ट की भी दिखी झलक
ट्रेलर में वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट और शालिनी पांडे के अलावा बाकी कास्ट भी नजर आती है। जिसमें पीयूष मिश्रा के अलावा अमित सियाल, चंकी पांडे और मनु ऋषि जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं। पीयूष मिश्रा का लुक आपको ‘तमाशा’ में उनके किरदार की याद दिलाता है। जबकि अमित सियाल एक बार फिर पुलिस वाले के किरदार में ही नजर आए हैं। कुल मिलाकर ट्रेलर में कुछ भी नया या अलग नजर नहीं आता।
16 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
विपुल विग द्वारा निर्देशित ‘राहु केतु’ 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म से वरुण और पुलकित को काफी उम्मीदें हैं। जबकि ‘डब्बा कार्टेल’ जैसी गंभीर सीरीज के बाद अब शालिनी पांडे इस कॉमेडी फिल्म से लोगों को प्रभावित करने का प्रयास करेंगी।