फिल्म 'राहु केतु' की स्क्रीनिंग में पहुंचे सेलेब्स
- फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare
फिल्म ‘फुकरे’ के बाद पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा एक बार फिर साथ में फिल्म ‘राहु केतु’ में साथ नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर भी दोनों एक्टर्स ने सा एंट्री ली। इस कॉमेडी फिल्म की हर्षाली मल्होत्रा, कृति सेनन के अलावा कई एक्टर्स भी नजर आए।
फिल्म की स्टार कास्ट ने पैपराजी को दिए पोज
गुरुवार फिल्म 'राहु केतु' की स्क्रीनिंग पर सबसे पहले फिल्म के एक्टर पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा आए। पैपराजी के साथ हंसी-मजाक करते हुए उन्होंने फोटो के लिए पोज दिए।
कृति सेनन की एंट्री रही शानदार
कृति सेनन वरुण शर्मा की करीबी दोस्त हैं। वरुण को सपोर्ट करने के लिए कृति सेनन फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं।
पुलकित की पत्नी और एक्ट्रेस कीर्ति खबंदा भी इवेंट में नजर आईं
फिल्म 'राहु केतु' के स्टार पुलकित सम्राट की वाइफ और एक्ट्रेस कीर्ति खरबंदा भी स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं। वह पुलकित का हाथ थामे हुए स्क्रीनिंग में शामिल हुईं।
न्यूली वेड कपल नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन भी स्क्रीनिंग में पहुंचे
हाल ही कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी उदयपुर में हुई। यह नया जोड़ा भी फिल्म 'राहु केतु' की स्क्रीनिंग पर देखा गया।
वरुण को सपोर्ट करने पहुंचे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश
‘बजरंगी भाईजान’ की हर्षाली मल्होत्रा भी आईं नजर