फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MS Dhoni-Rahat Fateh Ali Khan: राहत फतेह अली खान ने शेयर कीं एमएस धोनी के साथ खास तस्वीरें, लिखा खास नोट

Mon, 30 Dec 2024 02:07 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सूफी गायक, कव्वाली और गजलों से सभी का दिल जीतने वाले राहत फतेह अली खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है, जिस पर प्रशंसक अपनी लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन
एक फ्रेम में राहत फतेह अली खान-एमएस धोनी - फोटो : इंस्टाग्राम@officialrfakworld
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध सूफी गायक नुसरत फतह अली खान के भतीजे राहत फतेह अली खान ने सोशल मीडिया हैंडल पर एमएस धोनी से बातचीत करते हुए एक खास वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही राहत ने एक खास नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

राहत अली का पोस्ट
पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान ने इंस्टाग्राम पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बीच हुई मुलाकात का एक वीडियो और कई तस्वीरें शेयर की हैं। इस वीडियो में राहत और धौनी एक-दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर दोनों देशों के प्रशंसक बेहद खुश हैं। वीडियो और तस्वीरों के साथ राहत ने कैप्शन में लिखा, "अब तक के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक।"  

पोस्ट पर प्रशंसकों की राय
राहत फतेह अली खान की तारीफ करते हुए एक प्रशंसक ने लिखा, "काश आप एक और महफिल के लिए स्विट्जरलैंड वापस आ जाते।" एक और प्रशंसक ने लिखा, "आप हमारा गौरव हैं।" एक और प्रशंसक ने लिखा, "एक फ्रेम में दो आइकन।"
Game Changer Trailer: राम चरण-कियारा की गेम चेंजर का ट्रेलर इस तारीख को होगा रिलीज? दिल राजू ने दिया अपडेट

खास कार्यक्रम मे शामिल सितारे
यह कार्यक्रम सिर्फ राहत और धोनी के बारे में नहीं था। राहत के कॉन्सर्ट में अभिनेत्री कृति सेनन और उनके कथित बॉयफ्रेंड कबीर, उनकी बहन नुपुर सेनन, अभिनेता वरुण शर्मा और गायक स्टेबिन बेन सहित कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हुई थीं। कृति ने कॉन्सर्ट में बिताए अपने समय और कबीर के साथ बिताए पलों की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं, जिससे प्रशंसकों को सितारों से सजी शाम की एक झलक मिली।
विज्ञापन

राहत का पुराना पोस्ट
एक महीने पहले राहत का बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त का एक कॉन्सर्ट के दौरान बैकस्टेज बातचीत करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। दिल को छू लेने वाला यह क्लिप राहत के दुबई कॉन्सर्ट का था, जहां दोनों एक दूसरे से दोस्ताना बातचीत करते हुए नजर आए थे। राहत और संजय दत्त का वीडियो गायक के आधिकारिक फेसबुक पेज पर शेयर किया गया, जिसे दुनिया भर के प्रशंसकों से प्रशंसा मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें