फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahat Fateh Ali Khan: राहत फतेह अली खान ने कव्वाली के जरिए इस सिंगर को दी श्रद्धांजलि, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 31 May 2023 12:18 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'जिया धड़क धड़क', 'बोल ना हल्के हल्के' जैसे गानों को गाकर लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ चुके राहत फतेह अली खान ने सिद्धू मूसेवाला को एक कव्वाली डेडिटेक किया है। सिंगर ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक कॉन्सर्ट में सिंगर की याद में गाया है।

विज्ञापन
राहत फतेह अली खान, सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब इस घटना को एक साल पूरे हो गए। उनकी पहली डेथ एनिवर्सरी के मौके पर पाकिस्तान के सूफी सिंगर राहत फतेह अली खान ने उनको श्रद्धांजली दी है। उन्होंने एक कव्वाली गाई है और उसे सिद्धू मूसेवाला को डेडिटेकट की है। राहत फतेह अली खान ने 'मन की लगन', 'जिया धड़क धड़क', 'बोल ना हल्के हल्के' और 'दगाबाज रे' जैसे गाने गाए हैं। अब उन्होंने अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक कॉन्सर्ट में सिद्धू मूसेवाला को कव्वाली 'अखियां उड़ीक दियां' डेडिकेट किया है।

विज्ञापन

सिद्धू मूसेवाला, जिनका असली नाम शुभदीप सिंह था, की पिछले साल 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गायक-रैपर ने 'सो हाई', 'सेम बीफ', 'द लास्ट राइड', 'जस्ट लिसन' और '295' जैसे गानों से भारत ही नहीं, विदेशों में भी अपनी छाप छोड़ी है।

राहत फतेह अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
राहत फतेह अली खान ने कॉन्सर्ट में कहा- अभी जो मैं कव्वाली सुनाने जा रहा हूं। वो मैं सिद्धू मूसेवाला की याद में मैं गाऊंगा। इतना सुनते ही फैन्स खुशी से चीख पड़ते हैं। फिर सिंगर अपनी कव्वाली शुरू करते हैं और महफिल में रंग जमा देते हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। सभी इसे पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

बता दें कि मनसा में मूसेवाला की याद में सोमवार 29 मई को कैंडल मार्च निकाला गया था। दिवंगत गायक के फैन्स और सपोर्टर्स ने उनके लिए इंसाफ मांगने के लिए कैंडल मार्च निकाला था औक मूसा गांव में बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए थे। मार्च में मूसेवाला की मां चरण कौर भी शामिल थीं।

यह भी पढ़ें:  पहली पत्नी पीलू से अलग होना आशीष के लिए नहीं था आसान, इस तरह जिंदगी में आई रुपाली बरुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें