भाई तेरा स्टार है टीजर
- फोटो : सोशल मीडिया
टीजर के दमदार डॉयलोग
टीजर की शुरुआत कुछ दमदार शब्दों से होती है- ‘रॉकिंग, रेबेल, आइकॉन, सुपर अल्ट्रा फ्यूचर…’ जो फिल्म के मजेदार और एनर्जेटिक टोन को सेट करते हैं। इसमें कॉमेडी, ड्रामा, एक्शन और राघव की शानदार कॉमिक टाइमिंग का जबरदस्त मिक्स देखने को मिलता है।
इससे पहले फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज हुआ था, जिसमें अजय के किरदार को ‘टैलेंट लोडिंग…’ टैगलाइन के साथ दिखाया गया था। अब टीजर उसी कहानी को आगे बढ़ाता नजर आता है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। ‘भाई तेरा स्टार है’ 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- Baby Do Die Do Review: हुमा कुरैशी ने बिना डायलॉग के दिखाया दम, एक्शन में भी छाईं; जानिए फिर कहां डूबी फिल्म?
यह फिल्म ईस्टवुड पिक्चर्स के बैनर तले बनी है और इसे विवेक बी अग्रवाल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी विवेक बी अग्रवाल और सुदीप्तो सरकार ने मिलकर लिखी है। वहीं, अवंतिका हरी, सुनील रूपाणी और विवेक बी अग्रवाल इसके प्रोड्यूसर हैं।