पहाड़ों पर बनवाया है घर
राघव जुयाल हाल ही में फराह के घर पहुंचे। इस दौरान फराह और उनके कुक दिलीप ने उनके लिए खाना बनाया। फराह ने अपने कुकिंग व्लॉग चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें राघव जुयाल कहते दिख रहे हैं कि वे पांच मंजिला घर बनवा रहे हैं। यह घर एक्टर देहरादून में बनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर जब पूरा बन जाएगा तो वे फराह को वहां बुलाएंगे। बता दें कि राघव मूल रूप से देहरादून के ही रहने वाले हैं।
मुंबई में भी है अपना आशियाना
राघव कहते हैं, 'मैं देहरादून में एक बहुत बड़ा घर बनवा रहा हूं। यह पांच मंजिला इमारत है'। उन्होंने आगे कहा कि जब यह पूरा हो जाएगा तो वह फराह को अपने घर पर एक और वीडियो शूट करने के लिए बुलाएंगे। फराह ने फिर पूछा, 'तो क्या आप बॉम्बे में किराए पर रहते हैं'? इस पर राघव जुयाल ने पूरे कॉन्फिडेंस से जवाब दिया, 'बिल्कुल नहीं! यहां मेरा अपना घर है'।
शेयर किया पहले ऑडिशन का किस्सा
राघव जुयाल बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम करने की उम्मीद से मुंबई आए थे और जल्द ही वे मशहूर डांसर बन गए। बाद में, उन्होंने टीवी शो होस्ट करना शुरू किया और फिर एक अभिनेता बन गए। इस शो में राघव ने बताया कि उनका पहला ऑडिशन फराह खान की वजह से हुआ। एक्टर ने कहा, 'फराह मैम ही वह थीं, जिन्होंने उन्हें कास्टिंग डायरेक्टर अनमोल आहूजा को सत्ते पे सत्ता के लिए ऑडिशन देने का सुझाव दिया'।